जम्मू- कश्मीर के पुलवामा के पिंगलान इलाके में चल रही मुठभेड़ में एक मेजर समेत चार जवान शहीद हो गए हैं। एक जवान घायल भी बताया जा रहा है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहीद जवान 55 राष्ट्रीय राइफल्स के थे। जो जवान इस मुठभेड़ में शहीद हुए हैं उनमें मेजर वीएस डोंडियाल, हवलदार शिवराम, सिपाही अजय कुमार और सिपारी हरि सिंह शामिल हैं। इस बीच कहा जा रहा है कि सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है। हालांकि अबतक इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है।








































