नगर और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत इस कार्य को कराने के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। करीब चार करोड़ रुपये की लागत से उपमंडल के 29 फीडरों पर काम किया जाएगा। यह जानकारी ऑपरेशन विभाग तावडू के एसडीओ संदीप कुंडू ने दी।










































