लंदन. यहां की वेस्टमिन्स्टर कोर्ट ने 13700 करोड़ रुपए के पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। हाल ही में अंग्रेजी अखबार टेलीग्राफ ने नीरव मोदी का वीडियो जारी कर की खबर दी थी कि वह लंदन में है। इसके बाद ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 9 मार्च को कहा था कि नीरव के भारत प्रत्यर्पण की अपील पर यूके के गृह सचिव ने वहां की अदालत में कानूनी प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी दे दी है।














































