भारत के खिलाफ F-16 लड़ाकू विमान का इस्तेमाल करना पाकिस्तान के लिए भारी पड़ गया है. अमेरिका ने पाकिस्तान को यह लड़ाकू विमान आतंकवाद के खिलाफ इस्तेमाल करने की शर्त पर दिया था. ऐसे में भारत के खिलाफ इस लड़ाकू विमान का इस्तेमाल अमेरिका और पाकिस्तान के बीच हुए करार का उल्लंघन है. अब अमेरिका इस बात को जानना चाहता है कि क्या पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ इस लड़ाकू विमान का इस्तेमाल किया है.







































