- सुप्रीम कोर्ट ने विवादित जमीन पर पूजा की याचिका को खारिज कर दिया
- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लगाया था पांच लाख रुपए का जुर्माना, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अयोध्या की विवादित भूमि पर पूजा करने की याचिका को अस्वीकार किया। अदालत ने याचिकाकर्ता से कहा कि आप लोग इस देश को शांति से नहीं रहने देंगे। कोई न कोई हमेशा उकसाता रहता है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता पर 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था। सुप्रीम कोर्ट ने उस जुर्माने को भी हटाने से इनकार किया।











































