पार्टी की रणनीति – नोएडा के ज्यादातर गांवों में प्रवासी हो गए हैं बहुसंख्यक

0
537

जागरण संवाददाता, नोएडा : नोएडा के ज्यादातर गांव में बाहर से आकर रहे रहे लोगों की तादाद बढ़ गई है। जबकि मूल निवासी की संख्या उनकी तुलना में काफी कम है। कुछ गांवों में यह अनुपात 80:20 तक पहुंच गया है। इस वजह से नेता गांव के मूल निवासियों से ज्यादा प्रवासियों को रिझाने में लगे हुए हैं। इस कारण अल्पमत में आए मूल निवासी : नोएडा 1976 को अस्तित्व में आया था। इसे यूपी औद्योगिक क्षेत्र विकास अधिनियम के तहत बनाया गया था। यहां गांवों की जमीन को लाल डोरे में रखा गया। यहां लोग निर्माण कार्य करा सकते थे। वहीं, सेक्टरों में बनाए गए सोसायटियों में घर व फ्लैटों का मूल्य काफी अधिक था। फलस्वरूप बाहर से आए लोगों ने ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए फ्लैटों को खरीदना शुरू किया। वहीं, गांव वालों ने किराये पर देने के लिए घर व कमरे बनाने शुरू कर दिए। इनमें मजदूर वर्ग को लोग आकर आकर रहने लगा। एक तरह से किराया ही गावों के मूल निवासियों की आमदनी का मुख्य जरिया बनकर रह गया। परिणाम यह हुआ कि गांवों में प्रवासियों की तादाद अधिक होने लगी और मूल निवासी की संख्या कम हो गई। पेट पालने के लिए मकानों का किराए पर दिया। हमारे यहां 70 फीसद प्रवासी और 30 फीसद मूल निवासियों की आबादी है। ये लोग हमारे बीच में रहते हैं और मतदान के समय क्षेत्रीय मुद्दों पर साथ देते हैं।त्याशियों की नजर गांव के मूल निवासियों पर नहीं है। चुनाव में क्षेत्रीय बात करने वाला कोई प्रत्याशी नहीं है। हमारे गांव में प्रवासी व मूल निवासी का अनुपात क्रमश: 60:40 फीसद है।

– धर्मपाल यादव, पूर्व प्रधान, गढ़ी चौखंडी जनप्रतिनिधि केवल सेक्टरों की बात सुनने जाते हैं। इसकी वजह वहां के मतदाताओं की तादाद अधिक होना भी हो सकता है। नोएडा के गांवों का संगठन बन जाए तो हम भी चुनावी गणित बिगाड़ने की क्षमता रखते हैं।

– जयवीर, पूर्व प्रधान, बहलोलपुर 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रवासी निर्णायक भूमिका में है। खासकर गांवों में इनकी तादाद अच्छी-खासी है। नैतिक तौर पर अधिक सजग होते हैं। अधिकांश लोगों ने अपने मतदाता पहचान पत्र बना रखे हैं। आज जिस तरह का समीकरण बन रहा है।