हलफनामा / मोदी के पास 38,750 रुपए कैश, कुल संपत्ति 2.51 करोड़; 5 साल में 50% का इजाफा

0
376
  • हलफनामे के मुताबिक, घर की कीमत 10 लाख बढ़ी, लेकिन सोने की अंगूठियों की कीमत घटी
  • मोदी के पास सोने की 4 अंगूठियां, इनका वजन 45 ग्राम

वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वाराणसी से लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। हलफनामे के मुताबिक, पिछले 5 साल में मोदी की संपत्ति में करीब  50% का इजाफा हुआ है। घर के दाम में 10 लाख की बढ़ोतरी भी दिखाई गई, पर सोने की अंगूठियों के दाम पिछली बार से कम दिखाए गए हैं।

मोदी की चल-अचल संपत्ति 2.51 करोड़ रु.

  • हलफनामे के मुताबिक, मोदी की कुल चल-अचल संपत्ति 2,51,36,119 रु. है जबकि 2014 में दिए हलफनामे के अनुसार उनकी कुल चल-अचल संपत्ति 1,65,91,582 थी।
  • मोदी ने 2014 में गांधीनगर स्थित घर की कीमत 1 करोड़ रु. बताई थी। इस बार हलफनामे में इस मकान की कीमत 1.10 करोड़ रु. हो गई है।
  • 4 सोने की अंगूठियों की कीमत 1,13,800 रु. बताई है। 2014 में 45 ग्राम की इन अंगूठियों की कीमत 1,35,000 बताई थी, यानी इस बार इनकी कीमत 21200 रु. घट गई।
  • हलफनामे में बताया गया कि मोदी के गांधीनगर स्थित एसबीआई बैंक के खाते में 4,143 रु. हैं। एफडी में 1,27,81,574 रु., 7,61,466 रु. की एनएससी और 1,90,347 रु. की एलआईसी है।
  • मोदी के एक कंपनी में 20 हजार रु. के शेयर हैं। कैश के रूप में उनके पास 38,750 रु. हैं।