ग्रेटर नोएडा : लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी हो जाने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। चुनाव को शांतिपूर्वक व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए कलक्ट्रेट में रोजाना बैठकों का दौर चल रहा है। इस बार 492 मतदान केंद्रों पर 1536 बूथ बनाए गए हैं। चुनाव संपन्न कराने के लिए 22 नोडल अफसर 112 सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। गठित टीमें मतदाता बूथों का नियमित निरीक्षण करने में लगी है। जिला निर्वाचन अधिकारी बीएन सिंह ने गठित टीमों को संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों की सूची सौंपने के लिए 19 अप्रैल तक का समय निर्धारित किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि सूची तैयार हो जाने के बाद संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। चुनाव के चलते स्थानीय अवकाश निरस्त









































