नोएडा सेक्टर 112 मे विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने मारे छापे

0
651


नोएडा विलेज संवाददाता
नोएडा सेक्टर 112 में विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने 6 जनवरी 2022 की सुबह आवासीय विभागों में चल रही वाणिज्य गतिविधियों को रोकने के लिए छापेमारी की जिससे सेक्टर में वाणिज्य गतिविधियों को चला रहे लोग काफी परेशान हुए सेक्टर वासियों का कहना है यह सेक्टर अभी तक पूरी तरह विकसित नहीं हुआ है ना ही सेक्टर में अभी रहने लायक माहौल है सेक्टर में इक्का-दुक्का परिवार ही रह रहे हैं पूरे सेक्टर में वाणिज्य गतिविधि ही चल रही है विजिलेंस टीम ने घरेलू कनेक्शन पर चल रही वाणिज्य गतिविधियों को रोकने के लिए लोगों पर भारी जुर्माना लगाया है सेक्टर वासियों का कहना है कि हम जो काम कर रहे हैं उसमें बिजली का इस्तेमाल होता ही नहीं है सिर्फ रात को ही हम उजाले के लिए बिजली का इस्तेमाल करते हैं या गर्मियों में पंखा कूलर चलाने के लिए इस्तेमाल होता है सेक्टर वासी कहते हैं कि कौराना काल में बिजली विभाग की विजिलेंस टीम द्वारा लोगों को परेशान किया जाना बहुत ही पीड़ा देता है