उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने के लिए दिन-रात एक कर दिया है। इसका अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि मंगलवार दोपहर करीब 1.20 बजे से शुरू हुई उनकी बैठक बुधवार सुबह 5.15 बजे खत्म हुई। करीब 16 घंटों तक चली इस मीटिंग के दौरान वह बिना लंच और डिनर के लगातार पार्टी कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श करती रहीं। प्रियंका ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कह दिया कि पुरानी कांग्रेस से काम नहीं चलेगा। पार्टी को नए सिरे से शुरुआत करनी है।












































