मेघालय : सरकार ने तय किया स्कूली बच्चों के बस्ते का वजन

0
270

मेघालय सरकार ने स्कूली बच्चों के बस्ते के वजन का तय कर दिया है। साथ ही कक्षा एक और दो में पढ़ने वाले बच्चों को दिए जाने वाले होम वर्क पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रमुख शिक्षा सचिव डीपी वाहलांग ने बताया, ‘स्कूली बस्ते के वजन का निर्धारण केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के दिशानिर्देशों के मुताबिक हैं, जिसमें बस्ते के वजन से बच्चों की सेहत पर पड़ने वाले प्रभाव पर चिंता जताई गई है। विभाग ने बस्तों का जो वजन तय किया है, उसके मुताबिक कक्षा एक और दो में पढ़ने वाले बच्चों के बस्ते का वजन 1.5 किलोग्राम से अधिक नहीं होना चाहिए। कक्षा तीन से कक्षा पांच तक की बात करें तो यह सीमा तीन किलोग्राम तय की गई है।