जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार को हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान सरकार और वहां की मीडिया का एक और शर्मनाक चेहरा सामने आया है। इस हमले में सीआरपीएफ के 44 जवान शहीद हो गए थे। पाक मीडिया का आलम तो ये है कि पाकिस्तान के अखबार ‘द नेशन’ ने इस हमले को ‘फ्रीडम फाइटर’ द्वारा किया गया हमला बताया है। वहीं ‘द डाउन’ ने इसको लेकर एक छोटी सी खबर को प्रकाशित किया है। इसको लेकर जहां भारत के लोगों में जबरदस्त गुस्सा दिखाई दे रहा है वहीं पाकिस्तान ने इसको लेकर भारत के आरोपों को खारिज कर दिया है।













































