हमले में इस्तेमाल कार का मालिक सज्जाद भट है, जो अनंतनाग के बिजबेहारा का रहने वाला है। उसने 10 दिन पहले यानी 4 फरवरी को गाड़ी खरीदकर फिदायीन आतंकी को मुहैया कराई थी। हमले के बाद से सज्जाद फरार है। एनआईए और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम ने 23 फरवरी को उसके घर पर छापा मारा था।














































