उत्तरप्रदेश के बाद सपा और बसपा ने पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश और उत्तराखंड में भी गठबंधन कर लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। मध्यप्रदेश में सपा तीन सीटों पर और बसपा 26 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। वहीं, उत्तराखंड में सपा के खाते में एक सीट आई है। जबकि चार सीट पर बसपा अपने प्रत्याशी उतारेगी। दोनों ही दलों ने इन राज्यों में लोकसभा चुनाव के लिए बनने वाले गठबंधन में कांग्रेस को दूर रखा है।







































