गौतम बुध नगर जिले की प्रतिभा यूट्यूब से कमा रही है लाखों रुपए महीना

0
614

नासिक जमान नोएडा विलेज संवाददाता
नोएडा गौतम बुद्ध नगर जिले के कई प्रतिभावान युवा यूट्यूब से मोटी कमाई कर रहे हैं जिले के युवक मृदुल के यूट्यूब पर 10 मिलीयन सब्सक्राइबर्स होने वाले हैं मृदुल द्वारा यूट्यूब पर जो वीडियो अपलोड किए जाते हैं वह बड़े ही मनोरंजक होते हैं मृदुल यूट्यूब पर कई लोगों के साथ मिलकर वीडियो बनाते हैं और उनको अपलोड करते हैं जिसको लाखों लोग देखते व पसंद करते हैं यूट्यूब पर वीडियो डालकर कई लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं इसके साथ ही यूट्यूब का एक और सितारा अमन भाटी यूट्यूब पर तेजी के साथ लोकप्रिय होता जा रहा है अगर नोएडा ग्रेटर नोएडा यमुना प्राधिकरण यहां के स्थानीय प्रतिभाओं पर ध्यान दें तो कई युवा की प्रतिभा निखर कर सामने आ सकती है