महाराष्ट्र में चल रहा है भंडाफोड़ अभियान

0
548

मुंबई
महाराष्ट्र में इन दिनों भंडाफोड़ अभियान चल रहा है जबसे एनसी बी के समीर वानखड़े ने आर्यन खान को ड्रग केस में पकड़ा है तब से महाराष्ट्र में भूचाल आया हुआ है जिसकी शुरुआत महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने की थी नवाब मलिक ने समीर वानखेडे को निशाने पर लेते हुए ड्रग पेडलर के साथ उनके संबंध बताए थे कहा था कि समीर वानखेड़े की एक निजी आर्मी है जो रईस बाप के बेटों व मंत्रियों के बच्चों को फंसा कर उनसे उगाही का काम करती है पहले तो यह लड़ाई नवाब मलिक व समीर वानखेड़े के बीच ही रही लेकिन जैसे-जैसे इसमें समय बढ़ता गया नवाब मलिक ने देवेंद्र फडणवीस को भी इसमें घसीट लिया और देवेंद्र फडणवीस के ड्रग पेडलर्स के साथ संबंध बता दिए जिसकी जवाब में देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि मैं दिवाली बाद धमाका करूंगा और बताऊंगा कि नवाब मलिक के अंडरवर्ल्ड के साथ क्या संबंध है आज देवेंद्र फडणवीस ने सबूतों के साथ अपनी बात मीडिया के सामने रखी जिससे महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आया हुआ है लोग महाराष्ट्र में चल रहे इस भंडाफोड़ अभियान को काफी गंभीर मान रहे हैं लोगों का कहना है कि अगर इन भंडाफोड़ अभियानों में जरा भी सच्चाई है तो यह देश के लिए बहुत घातक है देवेंद्र फडणवीस के खुलासे के बाद महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने कहा है कि कल 10:00 बजे में हाइड्रोजन बम फोड़ दूंगा