81 गांव के किसानों ने नोएडा प्राधिकरण के चल रहे कामों को कराया बंद

0
704

नोएडा नोएडा के 81 गांवों के किसानों का 69 दिन से चल रहा धरना अब प्राधिकरण के लिए मुसीबत बनता जा रहा है किसान अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर हरौला के बरात घर पर धरना दिए बैठे हैं लेकिन प्राधिकरण किसानों की मांगों को मानने के लिए तैयार नहीं है जिसके चलते किसान नेता कई बार प्राधिकरण पर तालाबंदी कर चुके हैं शहर के सांसद महेश शर्मा के घर का भी घेराव कर चुके हैं लेकिन अभी तक उनकी मांगों पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया है जिसके चलते अब किसान काफी गुस्से में है और इसी गुस्से के चलते 8 नवंबर 2011 को हरौला बरात घर पर एक विशाल पंचायत बुलाई गई थी जिसमें क्षेत्र की सभी राजनीतिक पार्टियों व संगठन शामिल हुए थे उन सभी राजनीतिक पार्टियों और संगठनों ने किसानों के आंदोलन को अपना समर्थन प्रदान कर दिया है समर्थन प्राप्त होते ही किसानों के आंदोलन में नई जान आ गई है अब किसानों ने प्राधिकरण के चल रहे सभी कामों को बंद करवाने का ऐलान कर दिया है आज प्राधिकरण के कई कामों को किसानों ने बंद करवाया किसानों का कहना है कि प्राधिकरण अगर हमारी मांगों को इसी प्रकार अनसुना करता रहा तो हम प्राधिकरण के किसी भी कार्य को चलने नहीं देंगे अभी तो सांकेतिक तौर पर कार्यों को बंद करवाया जा रहा है मांगे नहीं मानी गई तो शहर का भी चक्का जाम किया जाएगा व किसी भी कार्य को चलने नहीं दिया जाएगा अब यह प्राधिकरण को तय करना है किसानों की मांगें माननी है या शहर के सभी कामों को बंद करवाना है