नोएडा विलेज संवाददाता
नोएडा भारतीय किसान परिषद के बैनर तले किसानों का अपनी मांगों को लेकर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ 16 अगस्त से होने वाले आंदोलन की तैयारी पूरे जोर-शोर से चल रही है आंदोलन के मुखिया सुखबीर खलीफा आंदोलन को धार देने के लिए गांव गांव में पंचायत कर रहे हैं जिसमें भारी भीड़ उमड़ रही है उनका कहना है कि इस बार आंदोलन को सोशल मीडिया पर भी पूरी शिद्दत के साथ चलाया जाएगा जिसके लिए 200 युवाओं की एक टीम तैयार की गई है जो कि इस इस आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का काम करेगी आंदोलन की अगुवाई कर रहे सुखबीर खलीफा इस बार इस आंदोलन को आर या पार की स्थिति में ले जा रहे हैं सुखबीर खलीफा का कहना है इस बार हम प्राधिकरण से अपनी मांगों को मनवा कर ही वापस आएंगे उन्होंने बताया कि किसानों की पहली प्रमुख मांग सभी किसानों को 10% आबादी का प्लॉट दिया जाए चाहे वह किसान कोर्ट गया है या नहीं 2011 में जब किसानों के पक्ष में धड़ाधड़ हाईकोर्ट के फैसले हो रहे थे अधिग्रहण रद्द होने तक की नौबत आ चुकी थी हाई कोर्ट के द्वारा किसानों से समझौते पर ही अधिग्रहण बचने की चेतावनी जारी होने के बाद प्राधिकरण के हाथ पांव फूल चुके थे प्राधिकरण में बैठे हुए अधिकारी घबरा रहे थे अधिकारियों को तब कुछ सूझ नहीं रहा था तब प्राधिकरण ने डी पी यादव ठाकुर जयवीर सिंह व सुरेंद्र नागर के माध्यम से किसानों के साथ समझौता किया था और और बाकी बचे किसानों को कोर्ट जाने से रोका था प्राधिकरण ने कहा था कि हम सभी किसानों को 64.7% व 10% आबादी का प्लॉट देंगे किसी भी किसान को कोर्ट जाने की जरूरत नहीं है भोले-भाले किसान प्राधिकरण की बात को मान गए और अब प्राधिकरण वादाखिलाफी पर उतर आया है सुखबीर पहलवान का कहना है हमारी दूसरी मांग आबादी जहां है जैसी है उसे वहीं पर छोड़ा जाए किसानों की तीसरी मांग रोजगार की है किसानों की कृषि भूमि जाने से उनका कृषि पर आधारित रोजगार खत्म हो गया है प्राधिकरण किसानों के खत्म हुए रोजगार के प्लेटफार्म के बदले या तो नौकरी दे या कोई दूसरा रोजगार का प्लेटफार्म उपलब्ध कराएं सुखबीर खलीफा का कहना है कि इस बार प्राधिकरण को हमारी मांग माननी ही पड़ेगी











































