नोएडा विलेज संवाददाता
जब से शासन ने प्राधिकरण द्वारा आवंटित भूखंडों को निर्मित करने की तिथि निश्चित की है तब से आवंटीओ में भगदड़ सी मची हुई है हर कोई आवंटी निश्चित तिथि से पहले कंपलीशन लेना चाहता है इसके लिए आवंटी अपने प्लॉट में पार्ट कंप्लीशन से लेकर फुल कंप्लीशन तक ले रहे हैं कंप्लीशन का ऑनलाइन आवेदन आते ही नोएडा का नियोजन विभाग अपना खेल शुरू कर देता है मौके पर सब काम पूर्ण होने के बाद भी सर्वे के साथ ही ऑनलाइन आवेदन में तरह-तरह की आपत्ति लगाना शुरू कर देते हैं यदि कोई आवंटी उनको खुश कर देता है तो उस आवंटी पर किसी भी प्रकार की आपत्ति नहीं लगाई जाती है या लगाई गई आपत्ति को खाली खानापूर्ति करके हटा दिया जाता है नियोजन विभाग में तैनात कर्मचारियों की इस मनमानी की आवंटी को को भारी कीमत चुकानी पड़ रही है कुछ आवंटी ने नियोजन विभाग के कुछ सहायक आर्किटेक्ट के नाम भी लिए हैं जिनको हम उनका पक्ष जाने बिना यहां पर प्रकाशित नहीं कर सकते











































