नोएडा में फोनरवा चुनाव के चलते बढ़ने लगी है सरगर्मी

0
253

नोएडा विलेज संवाददाता
नोएडा में जैसे-जैसे फोनरवा चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे ही नोएडा में सरगर्मी बढ़ती जा रही है इस बार फोनरवा चुनाव में पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा व एनपी सिंह आमने-सामने है चुनाव जीतने के लिए हर रोज दावत हो रही है नोएडा के इस चुनाव में 212 वोट हैं जिसमें से 28 से 30 वोट यादवों की है इतनी ही वोट गुर्जर समाज से हैं और 52 वोट ब्राह्मणों की है जातीय समीकरण को लगाकर दोनों प्रत्याशी अपनी-अपनी गोटी फिट कर रहे हैं दोनों प्रत्याशियों की टीम लगातार प्रचार में लगी हुई है शाम के वक्त आर डब्ल्यू ए के साथ संपर्क कर वोट मांग रहे हैं दोनों प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं लेकिन असली पता चुनाव के बाद ही चलेगा