अब बॉलीवुड में नहीं मिलेगा काम , पाकिस्तानी कलाकारों पर लगा बैन

0
414

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले में देश के 40 जवान शहीद हो गए, जिसके बाद देश में पाकिस्तान के खिलाफ काफी गुस्सा व्याप्त है. वहीं इस बात से बॉलीवुड में भी काफी रोष है. बॉलीवुड के तमाम दिग्गज स्टार्स ने शहीदों के प्रति अपनी-अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए इस हमले की निंदा की है, वहीं अब इस मामले में सिने एसोसिएशन ने एक बड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तानी एक्टर्स और आर्टिस्ट पर पूरी तरह का बैन लगा दिया है.