जिले में लंबे समय से एडीएम फाइनैंस के पद पर तैनात रहे केशव कुमार का तबादला कर दिया गया है। उन्हें एटा भेजा गया है। उनकी जगह मुनींद्र नाथ उपाध्याय को एडीएम फाइनैंस बनाया गया है। उधर, सतीश कुमार दुबे को यमुना अथॉरिटी का एसीईओ बनाया गया है। जल्दी ही जिले में प्रशासन, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना अथॉरिटी समेत कई दफ्तर और पुलिस विभाग में तबादले होने वाले हैं।









































