समाजवादी पार्टी नोएडा के कुछ नेता पार्टी के युवाओं को देंगे राजनीति की ट्रेनिंग

0
302

नोएडा विलेज संवाददाता
नोएडा समाजवादी पार्टी के कुछ नेता पार्टी में पार्टी के युवाओं व पार्टी से जुड़ रहे नए युवाओं को राजनीतिक ट्रेनिंग देने की प्लानिंग कर रहे हैं उन नेताओं का कहना है कि राजनीति करना भी एक हुनर है आज राजनीति को कैरियर के रूप में लिया जा रहा है जब युवा राजनीति को कैरियर के रूप में ले रहे हैं तो युवाओं को उसके हुनर भी सीखने पड़ेंगे राजनीति का सबसे पहला हुनर कम्युनिकेशन स्किल है युवाओं को संवाद करने की कला सिखाई जाएगी दूसरा पब्लिक स्पीकिंग लोगों को कैसे संबोधित किया जाए कैसे बोला जाए यह भी सिखाया जाएगा आज युवाओं के अंदर पढ़ने और लिखने की जिज्ञासा बहुत कम हो रही है जब युवा पढ़ेंगे नहीं लिखेंगे नहीं तो जब वो किसी जिम्मेदारी वाले पद पर पहुंचेंगे तो जिम्मेदारी का निर्वाह कैसे कर पाएंगे इसलिए इन नेताओं का कहना है कि पार्टी से जुड़ रहे युवाओं व पार्टी में मौजूद युवाओं को पढ़ने लिखने की आदत डालनी पड़ेगी साल में दो से तीन नेताओं की बायोग्राफी ऑटो बायोग्राफी जरूर पढ़नी होगी