बदलते मौसम का मिजाज: मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी की चेतावनी, फिर से गिर सकते हैं ओले

0
375

मौसम का बदलता मिजाज लोगों की समझ से बाहर हो चुका है. दिल्ली एनसीआर और उसके आस-पास के कई इलाकों में ओले गिरने के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिली थी. मौसम विभाग ने एक बार फिर ओले गिरने की संभावना व्यक्त की है. मौसम विभाग के अनुसार 13 और 14 फरवरी को एक बार फिर से ओले पड़ने की संभावना है. हालांकि इस बार पहले के मुकाबले कम ओले पड़ने की संभावना जताई गई है. बारिश कम होगी लेकिन ओले गिरने की प्रबल संभावना है. मौमस विभाग के मुताबिक 16 फरवरी से मौसम साफ हो जाएगा लेकिन तापमान गिर जाएगा. 13 फरवरी को जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की प्रबल संभावनाएं हैं.