मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के विधानसभा अध्यक्ष मोहित यादव ने सरफाबाद में बुलाई नुक्कड़ सभा

0
222

नोएडा विलेज संवाददाता
नोएडा सर्फाबाद गांव में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के विधानसभा अध्यक्ष मोहित यादव ने एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जिसमें समाजवादी पार्टी नोएडा ग्रामीण के जिला अध्यक्ष रेसपाल अवाना मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित हुए जिला उपाध्यक्ष विकास यादव जिला उपाध्यक्ष ओमपाल राणा वरिष्ठ सपा नेता वीरपाल यादव अतिथि थे इस मौके पर जिला अध्यक्ष रेसपाल अवाना ने कहा कि 2022 में समाजवादी पार्टी भारी बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाने जा रही है आप सभी को अपने जीवन को आसान करने के लिए समाजवादी पार्टी को पूरे तन मन धन से समर्थन देना है उन्होंने इस मौके पर समाजवादी पार्टी सरकार द्वारा नोएडा में करवाए गए कार्यों की विस्तार से चर्चा की इस मौके पर विकास यादव ने कहा कि एक ही पार्टी है जो आपकी जिंदगी को खुशियों से सरोवर कर सकती है और वह है समाजवादी पार्टी इसलिए अखिलेश यादव को 2022 में भारी बहुमत से मुख्यमंत्री बनाने का काम करें ओमपाल राणा वीरपाल यादव इस मौके पर बोले इस मौके पर मोहित यादव ने भी समाजवादी पार्टी की सरकार द्वारा करवाए गए कार्यों की चर्चा की