राष्ट्रपति कोविंद आज करेंगे संसद भवन में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र का अनावरण

0
425

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मंगलवार को संसद भवन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के आदमकद चित्र का अनावरण करेंगे। संसद के एक अधिकारी ने बताया कि कोविंद आज संसद भवन के सेंट्रल हॉल में वाजपेयी के चित्र का अनावरण करेंगे। इस दौरान उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विभिन्न दलों के अन्य नेताओं के मौजूद रहने की उम्मीद है।