अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को चीन के प्रति नरम रुख दिखाया। उन्होंने कहा कि अमेरिका-चीन के बीच व्यापार विवाद सुलझाने के लिए चल रही बातचीत में कुछ प्रगति होती है तो वो चीन पर नए टैरिफ लागू करने के लिए 1 मार्च की डेडलाइन को आगे बढ़ाने पर विचार करेंगे। ट्रम्प ने कहा कि चीन डील चाहता है। वहां अमेरिकी डेलीगेशन इन दिनों वार्ता के लिए मौजूद है।











































