भारत से होने वाले चाय के एक्सपोर्ट को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से जब तगड़ा झटका लगा, तो ईरान बड़ा सहारा बनकर सामने आया है। जनवरी, 2019 में संयुक्त अरब अमीरात ने चाय के इम्पोर्ट को आधा कर दिया तो ईरान ने इसे दोगुने से ज्यादा बढ़ाकर भारत को करोड़ों रुपए की कमाई कराई। टी बोर्ड (Tea Board) द्वारा जारी प्रोविजनल डाटा में ये बातें सामने आई हैं।
संयुक्त अरब अमीरात ने दिया झटका
डेस्टिनेशन के आधार पर बात करें तो जनवरी 2019 में कॉमनवेल्थ देशों को चाय का निर्यात घटकर 49.6 किलोग्राम रह गया, जबकि जनवरी 2018 मे यह आंकड़ा 60.6 किलोग्राम रहा था। वहीं इस अवधि में सबसे तगड़ा झटका संयुक्त अरब अमीरात से लगा और भारत से इस देश को होने वाला चाय का एक्सपोर्ट घटकर 15.1 लाख किलोॉग्राम रह गया, जबकि एक साल पहले समान महीने के दौरान यह आंकड़ा 31.9 लाख किलोग्राम रहा था। इस प्रकार संयुक्त अरब अमीरात का भारत से होने वाला चाय का इम्पोर्ट घटकर आधे से भी कम रह गया।














































