यमुना अथॉरिटी इलाके के किसानों को मिलेंगे 7 प्रतिशत आबादी के प्लॉट

0
263

नोएडा 
यमुना अथॉरिटी इलाके के किसानों के लिए अच्छी खबर है। अथॉरिटी किसानों की आबादी व्यवस्थापन और 7 प्रतिशत आबादी के प्लॉट की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। इससे हजारों किसानों को लाभ होगा। इस काम की जिम्मेदारी एसीईओ को सौंपी गई है। 

यमुना अथॉरिटी के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि 7 प्रतिशत आबादी के प्लॉट और आबादी व्यवस्थापन शुरू होने से करीब 5 हजार किसानों को लाभ होगा। इन किसानों का मामला लंबे समय से हाई कोर्ट में केस लंबित होने के चलते अटका हुआ था। अब किसानों ने अपनी याचिका वापल ले ली है। इसके बाद आबादी प्लॉट और आबादी व्यवस्थापन की प्रक्रिया शुरू होगी