भारत एयर स्ट्राइकः PAK संसद में लगे इमरान खान शर्म करो के नारे

0
294

इंडियन एयरफोर्स ने मंगलवार तड़के सीमा पार पाकिस्तान स्थित बालाकोट में आतंकी गुट जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने को निशाना बनाया. इसमें बड़ी संख्या में आतंकवादी, ट्रेनर, शीर्ष कमांडर और जेहादी मारे गए. इस अभियान में मारे गए आतंकियों में जैश प्रमुख मसूद अजहर का रिश्तेदार युसूफ अजहर शामिल है. विदेश सचिव विजय गोखले ने यह जानकारी दी. वहीं भारत की इस कार्रवाई से पाकिस्तान में तनाव की स्थिति बनी हुई है और विपक्षी नेता प्रधानमंत्री इमरान खान के प्रति नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. पाकिस्तान की संसद में प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ नारे लगे. संसद में पाकिस्तानी जनप्रतिनिधियों ने शर्म करो इमरान खान के नारे लगाए.