पाक ने वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए विंग कमांडर को रोका, इसलिए रिहाई में देरी हुई; चेकअप के लिए दिल्ली ले जाया गया

0
397

पाकिस्तान ने विंग कमांडर अभिनंदन को शुक्रवार रात भारत को सौंपा। अभिनंदन ने 9.21 मिनट पर पाकिस्तान की सीमा से भारत की सीमा में कदम रखा। यहां से उन्हें मेडिकल चेकअप के लिए दिल्ली ले जाया गया। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पाकिस्तानी वायुसेना ने अभिनंदन को सौंपे जाने का वक्त 2 बार बदला था। देरी इसलिए भी हुई, क्योंकि रिहाई से पहले अभिनंदन के बयान की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई। पाक विमानों की घुसपैठ को नाकाम करने के दौरान अभिनंदन का जेट पाक सीमा में क्रैश हो गया था। भारत ने बिना शर्त और सुरक्षित अभिनंदन की वापसी की मांग की थी। इसके बाद प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तान की संसद में गुरुवार को ऐलान किया था कि विंग कमांडर को भारत को सौंपा जाएगा। हालांकि, एक ओर पाकिस्तान अमन के पैगाम के नाम पर अभिनंदन को वापस लौटा रहा है, इस दौरान उसकी सेना ने एलओसी पर लगातार फायरिंग जारी रखी।