बड़ा खुलासा-हिजबुल के कमांडर ने दिया था हमले का फरमान

0
290

जम्मू के मुख्य बस स्टैंड में आतंकवादियों द्वारा दिन दहाड़े हथगोला फेंके जाने के विस्फोट में 32 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसके अलावा हमले में एक की मौत हो चुकी है। सभी घायलों को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कालेज अस्पताल भर्ती कराया गया है। विस्फोट की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है। इस बीच जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि बस स्टैंड पर ग्रेनेड फेंकने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार हो गया है।

स बीच जम्मू रेंज के आईजी मनीष सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की पहचान यासिर भट्ट है। उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है।सिन्हा ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर और चश्मदीद के बयान से हमें ये सफलता मिली। साथ ही पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि भट्ट को हिजबुल मुजाहिद्दीन के डिस्ट्रिक्ट कमांडर ने इस हमले का आदेश दिया था। इस कमांडर का नाम फारुख अहमद भट्ट उर्फ उमर था।