उनादकट को राजस्थान, वरुण को पंजाब ने 8.4 करोड़ रु में खरीदा, नीलामी में दोनों सबसे महंगे

0
444

डियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2019 के लिए मंगलवार को जयपुर में खिलाड़ियों की नीलामी हुई। इसमें आठ फ्रेंचाइजीस ने 106 करोड़ 80 लाख रुपए खर्च कर 60 खिलाड़ियों को खरीदा। इनमें से 20 विदेशी हैं। छह राउंड तक चली नीलामी में सबसे महंगे जयदेव उनादकट और वरुण चक्रवर्ती बिके। उनादकट को राजस्थान और वरुण को पंजाब ने 8.4-8.4 करोड़ रुपए में खरीदा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शिवम दुबे को पांच करोड़ रुपए में खरीदा। वे अनकैप्ड खिलाड़ी थे और उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। विदेशियों में सबसे महंगे इंग्लैंड के सैम कुरेन बिके। उन्हें 7.2 करोड़ रुपए में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। पहली बार में अनसोल्ड रहे युवराज सिंह को बाद में मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस पर एक करोड़ रुपए में खरीदा।