तमाम सियासी सरगर्मी के बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मंगलवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के घर पहुंचे। गौर ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दिग्विजय सिंह ने गौर को गले लगा लिया। दिग्विजय सिंह मीडिया को देखते ही बोले- फोटो लीजिए जरा… ये दो भूतपूर्व सीएम, इसके बाद रुके और फिर बोला- दो अभूतपूर्व सीएम साथ-साथ हैं। इसके बाद बाबूलाल गौर ने कहा- आज मिलन का दिन है। फिर दोनों ठहाके लगाते एक-दूसरे का हाथ पकड़े अंदर चले गए।











































