अगर भारत से अच्छे रिश्ते चाहता है पाक तो आइटम-बाइ-आइटम बताए उसने क्या किया

0
367

भारत की नीति अपने हर पड़ोसी देश के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध की है। विदेश नीति के जानकारों का कहना है कि प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौर तक इस नीति में कोई बदलाव नहीं आया। एक राजनयिक के मुताबिक भारत पंचशील के सिद्धांतों को मानने वाला देश है, लेकिन पाकिस्तान के साथ रिश्ते बेहद जटिल मोड़ पर हैं। सूत्र का कहना है कि पाकिस्तान यदि भारत के साथ अच्छे, शांतिपूर्ण, सहयोगात्मक रिश्ते चाहता है तो बताए, उसने अब तक अपने वादे पर क्या किया।