एयर इंडिया के क्रू सदस्यों को हर उड़ान की घोषणा के बाद भरपूर जोश के साथ ‘जय हिंद’ कहना होगा। राष्ट्रीय विमानन कंपनी ने सोमवार को यह निर्देश दिया है। एयर इंडिया के ऑपरेशंस निदेशक अमिताभ सिंह द्वारा जारी परामर्श में कहा गया है, ‘तत्काल प्रभाव से सभी क्रू को हर घोषणा के अंत में थोड़े से अंतराल के बाद तथा जोश के साथ ‘जय हिंद’ बोलना होगा।’











































