क्या गुमनामी बाबा ही सुभाष चंद्र बोस थे? ये सवाल काफी लंबे समय से चला आ रहा है, लेकिन अभी तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया था। हालांकि, एक नई किताब में दावा किया गया है कि गुमनामी बाबा ही सुभाष चंद्र बोस थे और वह सालों तक अपनी पहचान छिपा कर हमारे बीच रहे। इस किताब में दावा किया गया है कि अमेरिका के एक हैंडराइटिंग एक्सपर्ट ने सुभाष चंद्र बोस और गुमनामी बाबा की हैंडराइटिंग की जांच की और पाया कि ये एक ही शख्स की हैंडराइटिंग है।हैंडराइटिंग एक्सपर्ट कार्ल बैग्गेट को दस्तावेजों की जांच करने का 40 साल का अनुभव है। दस्तावेजा जांचने के लगभग 5000 मामलों में उनकी मदद ली जा चुकी है। इतना लंबा अनुभव होने के बाद अब वह पहली नजर में ही हैंडराइटिंग जांच लेते हैं। कार्ल ने जांच के बाद पाया है कि सुभाष चंद्र बोस देश की आजादी के कई साल बाद तक अपनी पहचान छिपा कर रहे, क्योंकि गुमनामी बाबा और बोस की हैंडराइटिंग शत-प्रतिशत मेल खाती है। इसका मतलब ये हुआ कि गुमनामी बाबा ही सुभाष चंद्र बोस थे।
भारत में काफी लंबे समय से यह बहस चली आ रही है कि गुमनामी बाबा और नेताजी सुभाष चंद्र बोस में कोई न कोई संबंध जरूर था। अमेरिका में भी कुछ लोगों में इस बात को जानने की इच्छा थी लेकर उत्सुकता थी। इसीलिए अमेरिकी हैंडराइटिंग एक्सपर्ट कार्ल से संपर्क किया गया। कार्ल का अनुमान अभी तक कभी गलत साबित नहीं हुआ है।
वह 40 सालों से इस पेशे में हैं। पिछले दिनों कार्ल को दस्तावेजों के दो सेट दिए गए थे। उन्हें नहीं बताया गया था कि ये किनकी हैंडराइटिंग है। कार्ल ने दोनों सेट की जांच करने के बाद पाया कि ये एक ही शख्स की हैंडराइटिंग है। इन्हें एक ही शख्स के द्वारा लिखा गया है। ये सुनकर सभी लोग हैरान रह गए। इसके बाद जब कार्ल को यह सच्चाई बताई गई कि इनमें से एक दस्तावेज नेताजी सुभाष चंद्र बोस के द्वारा लिखा गया था और दूसरा गुमनामी बाबा के हाथों, तो वह भी हैरान हो गए।













































