आतंकवाद को जड़ से समाप्त किया जाना चाहिए : सैफ अली

0
561
आतंकवाद को जड़ से समाप्त किया जाना चाहिए : सैफ अली

फिल्म अभिनेता सैफ अली खान ने कहा कि आतंकवाद को जड़ से समाप्त किया जाना चाहिए। आतंकवादी मासूम लोगों और देश की रक्षा कर रहे सैनिकों पर हमले कर रहे हैं। उन्होंने पुलवामा में आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने सोमवार को गांव रणसिका में शहीद कैप्टन कपिल कुंडू की मां एवं बहनों से मुलाकात की और शहीद कैप्टन के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद संवाददाताओं से बातचीत के दौरान यह बातें कहीं।