नोएडा विलेज संवाददाता
नोएडा नोएडा के सेक्टर 70 के निवासियों का कहना है कि सेक्टर में आवारागर्दी करने वालों की तादाद दिन पर दिन बढ़ती जा रही है सेक्टर में बिना काम के बिना मतलब के मोटरसाइकिल वाले व कार वाले बहुत लोग खड़े रहते हैं सेक्टर में घूमते रहते हैं सेक्टर वासियों का कहना है कि सेक्टर में अब आना-जाना सुरक्षित नहीं रह गया है दिनदहाड़े लोगों के गले से चेन छीन ली जाती है लोगों के पर्स लूट ले जाते हैं सेक्टर में आवारागर्दी करने वालों की हिम्मत इतनी बढ़ चुकी है कि महिलाओं के साथ छेड़छाड़ भी कर जाते हैं सेक्टर में शाम के समय गाड़ियों में बैठकर आवारागर्दी करने वाले शराब पीते हैं किसी के भी घर के सामने अपनी गाड़ी मोटरसाइकिल खड़ी करके उत्पात मचाते रहते हैं जोर-जोर से चिल्लाते रहते हैं इन आवारागर्दी करने वालों की हरकतों के चलते सेक्टर के निवासियों का जीना मुहाल हो चुका है सेक्टर वासियों का कहना है कि सेक्टर में 3 आरडब्लूए हैं जोकि अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह नहीं कर पा रही है इन तीनों आरडब्ल्यू में डेढ़ सौ पदाधिकारी होंगे यदि ये पदाधिकारी सड़क पर उतर कर इन आवारागर्दी करने वाले लोगों का शक्ति के साथ विरोध करें तो इन आवारागर्दी करने वालों पर लगाम लगाई जा सकती है सेक्टर में अनियंत्रित रूप से फेरीवाले व कबाड़ी घूमते रहते हैं सेक्टर की तीनों आरडब्लूए को सेक्टर में घूमने वाले फेरीवाले व कब्बडी वालों को कार्ड जारी करने चाहिए बिना कार्ड के यदि फेरीवाला व कबाड़ी घूमता मिले तो उसकी रेहड़ी को जप्त करके उस से जुर्माना वसूला जाए












































