अच्छे मानसिक स्वास्थ्य के लिए सकारात्मक सोच जरूरी

0
347

नोएडा, सेक्टर-39 स्थित राजकीय पीजी कॉलेज में शुक्रवार को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मनोचिकित्सकों के दल ने छात्र-छात्राओं को मानसिक रोग, मानसिक स्वास्थ्य और उनसे बचने के उपाय से जुड़ी जानकारियां दीं।

मनोचिकित्सक डॉ तनुजा गुप्ता ने बताया कि हमें बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के लिए सकारात्मक सोच अपनानी चाहिए। उन्होंने बताया कि मन में उठने वाले विचारों को किसी न किसी से जरूर साझा करना चाहिए। आज के दौर में हर व्यक्ति परेशानियों से घिरा हुआ है। इस दौरान प्रिंसिपल डॉ मंजू शर्मा, डॉ नीति सिंह, डॉ मंजू शुक्ला, डॉ शैली श्रीवास्तव, डॉ शालिनी सोनी, डॉ कविता सिंह चौधरी, डॉ सुगंधा, डॉ पारुल कौशिक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।