
- सरकार किसानों की बंजर जमीनों पर सोलर प्लांट लगाने के लिए योजना के तहत सहायता राशि देगी। योजना का नाम कुसुम रखा गया है।
- सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ाने का फैसला लिया। अब यह 9% से बढ़कर 12% हो जाएगा। देश के 1.1 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनरों को इसका फायदा 1 जनवरी 2019 से मिलेगा। सरकार तीन तलाक पर भी दोबारा अध्यादेश जारी करेगी। यह बिल बजट सत्र में राज्यसभा में पारित नहीं हो सका था। इसके अलावा किसानों की बंजर जमीन के इस्तेमाल के लिए सोलर पावर योजना को मंजूरी दी गई।











































