आधार से पैन जोड़ने की अवधि 6 महीने बढ़ी, 30 सितंबर तक कर सकेंगे लिंक

0
350
  • आयकर रिटर्न भरने के लिए अपने आधार नंबर को पैन कार्ड से जोड़ना जरूरी है
  • इससे पहले आधार से पैन को जोड़ने की डेडलाइन 31 मार्च थी

सरकार ने आधार नंबर को पैन कार्ड से लिंक करने की अंतिम तिथि छह महीने बढ़ाकर 30 सितंबर 2019 कर दी है। इससे पहले यह अवधि 31 मार्च तक ही थी। आयकर रिटर्न भरने के लिए अपने आधार को पैन से जोड़ना जरूरी है। ऐसा किए बिना आयकर रिटर्न नहीं भरा जा सकता है।